हेल्लो दोस्तो, इस आर्टिकल में हम समझेंगे – ‘कि’ और ‘की’ में क्या अंतर होता है तथा दोनों का प्रयोग कैसे करें? / Ki aur Kee me Kya Antar Hai? उदाहरण सहित बिल्कुल सरल और आसान भाषा में। इसलिए आगे पूरी आर्टिकल को पढ़िये।
‘कि’ और ‘की’ में क्या अंतर होता है?
‘कि’ और ‘की’ में क्या अंतर होता है तथा दोनों का प्रयोग कैसे करें समझने से पहले हमें हिंदी वर्णमाला में स्वर और व्यंजन को देखे –
स्वर वर्ण – अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ’अं’ अनुस्वार और ‘अः’ विसर्ग कहलाता है।
व्यंजन वर्ण – पहली पंक्ति – क, ख, ग ,घ, ड•
हिन्दी वर्णमाला मेंं स्वर और व्यंजन दोनों का समायोजन है।
स्वर वर्ण की मात्रा के बिना हम किसी भी व्यंजन वर्ण का उच्चारण और लिख नही सकते हैं।
अब ‘की’ और ‘कि’ को सन्धि विच्छेद करके देखते हैं
कि — क+इ = कि यहाँ ‘क’ के साथ ह्रस्व इ की मात्रा है अतः इसे “कि” बोलते हैं।
की — क+ई = की यहाँ ‘क’ के साथ दीर्घ ई की मात्रा है अतः इसे “की” बोलते हैं।
‘कि’ और ‘की’ में क्या अंतर होता है तथा ‘कि’ और ‘की’ का प्रयोग कैसे करें?
आगे आप उदाहरण सहित ‘कि’ और ‘की’ का प्रयोग देखिए
‘कि’ का प्रयोग कैसे होता है?
(i). “कि” का प्रयोग दो वाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है।
उदाहरण:-
- मुझे ज्ञात है कि रोहन एक ईमानदार लड़का है।
- सुरेश ने कहा कि आज वह बाजार नहीं जाएगा।
- राजू ने अपने दोस्त से कहा कि मुझे पढ़ाने जाना है।
उपर्युक्त वाक्यो में “कि” से दो दो वाक्यो को जोड़ा गया है। जैसे –
पहला वाक्य – मुझे ज्ञात हैदूसरा वाक्य – रोहन एक ईमानदार लड़का है
दोनों वाक्यों को जोड़ने का काम “कि” किया है।
(ii) “कि” का प्रयोग “या” अथवा “प्रश्न” पूछने के लिए करते है।
उदाहरण:-1. आपको कलम चाहिए कि (या) किताब?2. तुम बस से जाओगे कि (या) रेलगाड़ी से?3. प्रधानमंत्री आज आएंगे कि (या) कल?
“की” का प्रयोग कैसे होता है?
(i) “की ‘’का प्रयोग किसी वस्तु का नाम संज्ञा या सर्वनाम से संबंध को जोड़ने के लिए किया जाता है।
उदाहरण:-
- यह करीम की गाड़ी है।
- राकेश मनोज की दोस्त है।
- यह कहानी मुकेश के जीवन की है।
उपर्युक्त वाक्यो में “गाड़ी” का संबंध करीम से है जिसे बताने के लिए “की” का प्रयोग किया गया है। समान रूप से सभी वाक्यों में संबंध को दिखाया गया है।
“की” का प्रयोग किसी कि विशेषता दर्शाने मे प्रयोग किया जाता है :
उदाहरण:-1. नमक की नमकीन2. चांदी की चमक3. फूल की सुंदरता
उपर्युक्त तीनो वाक्यो में नमक, चांदी और फूल की “की” का प्रयोग से विशेषता दर्शाया गया है।
उपर्युक्त सभी उदाहरणों से स्पष्ट होता है – “कि” का प्रयोग दो वाक्यों को जोड़ने तथा “या” अथवा “प्रश्न” पूछने के लिए किया जाता है और “की” का प्रयोग संज्ञा या सर्वनाम का किसी के साथ संबंध जोड़ने तथा किसी कि विशेषता दर्शाने के लिए किया जाता है। “की” के बाद हमेशा स्त्रीलिंग शब्द का ही प्रयोग होता है।
इसे भी पढ़े:
आशा हैं यह आर्टिकल ‘कि’ और ‘की’ में क्या अंतर होता है / Ki aur Kee me Kya Antar Hai? तथा “कि” और “की” का प्रयोग कैसे करें आपको पसंद आया हैं। इसे अपने दोस्तों रिस्तेदारों के साथ शेयर करे, नीचे कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे। अगर कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट में पूछे।